Type Here to Get Search Results !

समायोजन 3.1 की आठों सूचियाँ जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा 6 जुलाई 2026 को दिए गए आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने समायोजन 3.1 से संबंधित सभी आठों सूचियाँ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। इन सूचियों के माध्यम से प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति, सरप्लस, रिक्त पद तथा विद्यालयों की स्थिति स्पष्ट की गई है।

बेसिक शिक्षा परिषद समायोजन 3.1 की आठों सूचियाँ जारी, 17 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करें

परिषद ने सभी संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की है कि वे अपने जनपद, विकास खंड एवं विद्यालय से संबंधित विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान करें। यदि किसी प्रकार की तथ्यात्मक त्रुटि या गलत तरीके से सरप्लस घोषित किए जाने की स्थिति सामने आती है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

जारी की गई आठों सूचियों में क्या-क्या शामिल है?

समायोजन 3.1 के अंतर्गत निम्नलिखित सात सूचियाँ प्रकाशित की गई हैं—

  1. प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस अध्यापकों की सूची।
  2. उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों के सरप्लस अध्यापकों की सूची।
  3. प्राथमिक विद्यालयों के गैर-सरप्लस अध्यापकों एवं विद्यालयों की सूची।
  4. उच्च प्राथमिक (जूनियर) विद्यालयों के गैर-सरप्लस अध्यापकों एवं विद्यालयों की सूची।
  5. प्राथमिक स्तर के एकल एवं बंद विद्यालयों की सूची।
  6. उच्च प्राथमिक (जूनियर) स्तर के एकल एवं बंद विद्यालयों की सूची
  7. प्राथमिक विद्यालय जहाँ RTE-PTR के अनसुार अध्यापको को कमी है।
  8. उच्च प्राथमिक विद्यालय जहाँ RTE-PTR के अनसुार अध्यापको को कमी है।

17 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी शिक्षक को यह प्रतीत होता है कि उन्हें गलत तरीके से सरप्लस घोषित किया गया है या सूची में उनके संबंध में कोई तथ्यात्मक त्रुटि है, तो वे 17 जुलाई 2026 तक अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा के भीतर आपत्ति दाखिल करना आवश्यक होगा।

शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

सभी शिक्षक साथी अपने विद्यालय और जनपद से संबंधित विवरण का अच्छी तरह मिलान करें। विशेष रूप से निम्न बिंदुओं की जांच अवश्य करें—

    • आपका नाम सही सूची में है या नहीं।
    • विद्यालय की श्रेणी एवं स्थिति सही दर्शाई गई है या नहीं।
    • सरप्लस अथवा गैर-सरप्लस का निर्धारण सही किया गया है या नहीं।
    • विद्यालय में दर्शाए गए शिक्षक एवं रिक्त पदों का विवरण वास्तविक स्थिति से मेल खाता है या नहीं।

यदि किसी भी स्तर पर विसंगति दिखाई देती है तो समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपत्ति प्रस्तुत करें।

सूचियाँ देखें और डाउनलोड करें

समायोजन 3.1 से संबंधित सभी आठों सूचियाँ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। शिक्षक अपने जनपद एवं विद्यालय के अनुसार सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारूप डाउनलोड
प्रारूप 1 (प्राथमिक सरप्लस शिक्षक सूची) डाउनलोड
प्रारूप 2 (जूनियर सरप्लस शिक्षक सूची) डाउनलोड
प्रारूप 3 (प्राथमिक गैर-सरप्लस सूची) डाउनलोड
प्रारूप 4 (जूनियर गैर-सरप्लस सूची) डाउनलोड
प्रारूप 5 (प्राथमिक एकल/बंद विद्यालय सूची) डाउनलोड
प्रारूप 6 (जूनियर एकल/बंद विद्यालय सूची) डाउनलोड
प्रारूप 7 (प्राथमिक शिक्षक रिक्ति/कमी सूची) डाउनलोड
प्रारूप 8 (जूनियर RTE-PTR कमी सूची) डाउनलोड

आधिकारिक लिंक:
https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/Surplus.aspx

समायोजन प्रक्रिया से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट, न्यायालय की कार्यवाही तथा शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण खबरों के लिए नियमित रूप से जुड़े रहें।