Type Here to Get Search Results !

जिले में भारी बारिश के चलते 22 जुलाई को विद्यालयों में अवकाश घोषित, बीएसए ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद फर्रुखाबाद में कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, आईसीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों सहित नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने, छतों पर पानी जमा न होने देने तथा जलभराव की स्थिति समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

फर्रुखाबाद में 22 जुलाई को स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते BSA ने जारी किया अवकाश आदेश