Type Here to Get Search Results !

CM Teacher Cashless Health Scheme: e-KYC पर अस्थायी रोक, 5 जुलाई तक Approved शिक्षकों से तुरंत Health Card डाउनलोड करने की अपील

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत e-KYC प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। e-KYC पोर्टल पर अत्यधिक सर्वर लोड (Heavy Server Load) के कारण 05 जुलाई 2026 के बाद BSA स्तर से Approved हुए आवेदनों की e-KYC प्रक्रिया पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले 05 जुलाई 2026 तक BSA स्तर से Approved सभी आवेदनों की e-KYC पूरी कराई जाएगी और उनके Health Card डाउनलोड कराए जाएंगे। इसके बाद सर्वर लोड सामान्य होने पर 05 जुलाई के बाद Approved हुए आवेदनों के लिए e-KYC पोर्टल दोबारा शुरू किया जाएगा।

CM Teacher Cashless Health Scheme e-KYC

जिन शिक्षकों का आवेदन 05 जुलाई 2026 तक BSA स्तर से Approved हो चुका है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें और अपना Health Card तुरंत डाउनलोड कर लें।

वहीं जिन शिक्षकों का आवेदन 05 जुलाई 2026 के बाद Approved हुआ है, उन्हें फिलहाल e-KYC पोर्टल पर बार-बार प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई है। सर्वर लोड कम होने के बाद पोर्टल दोबारा चालू होने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

स्पष्ट किया गया है कि केवल Beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर e-KYC के लिए अस्थायी रोक लगाई गई है। जबकि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में नए पंजीकरण, डेटा एडिशन और संशोधन (Edit) के लिए निर्धारित पोर्टल cmtcts.upsdc.gov.in पहले की तरह पूरी तरह संचालित है और इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं है।

आज रात 10 बजे से 12:30 बजे तक बंद रहेगा e-KYC पोर्टल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), भारत सरकार द्वारा माइग्रेशन कार्य किए जाने के कारण Beneficiary.nha.gov.in पोर्टल आज रात 10:00 बजे से 12:30 बजे तक (लगभग ढाई घंटे) उपलब्ध नहीं रहेगा। इसलिए जिन शिक्षकों की e-KYC प्रक्रिया पूरी हो सकती है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे रात 10 बजे से पहले e-KYC पूरी कर अपना Health Card डाउनलोड कर लें।

इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों से भी लाभार्थियों को समय रहते आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Top Post Ad

Bottom Post Ad