Type Here to Get Search Results !

होमगार्डों के लिए बड़ी सौगात: 5 लाख तक के कैशलेस इलाज का शासनादेश जारी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्डों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। शासन ने राज्य के होमगार्डों, अवैतनिक अधिकारियों और उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने का शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया है।

Homeguard Cashless Chikitsa Yojana

​उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में मंजूरी दी गई थी। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद अब आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।