Type Here to Get Search Results !

23 जून 2026 को 11:30 बजे होगा विशेष YouTube Live Session, अपर मुख्य सचिव करेंगे शिक्षकों से संवाद

Sir Ji Ki Pathshala

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए आज 23 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण YouTube Live Session आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन प्रदेश के शिक्षकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्राथमिकताओं, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों तथा विद्यालयी शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

23 जून 2026 YouTube Live Session में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा शिक्षकों से संवाद करेंगे

इस ऑनलाइन सत्र में समस्त DIET प्राचार्य, AD Basic, BSA, वरिष्ठ प्रवक्ता, BEO, DIET Mentor, DCs, SRG, ARP, शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

समय से जुड़ने के निर्देश

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पूर्व YouTube लिंक पर जुड़ने तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

YouTube Live Session Link

▶️ https://u2l.ai/FIFvXi

निपुण भारत मिशन पर रहेगा विशेष फोकस

इस संवाद कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) लक्ष्यों तथा आगामी शैक्षिक सत्र की कार्ययोजना पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

सभी शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपील की गई है कि वे समय पर लाइव सत्र में शामिल होकर शासन द्वारा दिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्देशों एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनें।