जनगणना के डिजिटल दौर में प्रगणकों (Enumerators) और सुपरवाइजरों को विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन और पोर्टल का उपयोग करना पड़ रहा है। कई बार ऐसा देखा गया है कि प्रगणकों द्वारा फील्ड का सारा कार्य पूरा कर लेने और सुपरवाइजर को नजरी नक्शा (Layout Map) हैंडओवर करने के बाद भी, मोबाइल ऐप पर Data Save करने या कार्य को 'पूर्ण' (Finish) मार्क करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर कार्य को सुरक्षित रूप से सबमिट करते समय कौन सा एरर मैसेज आता है और उसका सटीक समाधान क्या है।
समस्या क्या है? (कार्य पूर्ण करते समय आने वाला एरर)
जब एक प्रगणक अपना फील्ड वर्क पूरा कर लेता है और सुपरवाइजर उस नजरी नक्शे को CMMS पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर देते हैं, तब प्रगणक को अपनी HLO (House Listing Operations) एप्लीकेशन पर जाकर कार्य को अंतिम रूप देना होता है।
इसके लिए ऐप के मेन इंटरफेस पर नीचे दिए गए "पूर्ण के रूप में चिन्हित करें" (Mark as Completed) बटन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद:
- स्क्रीन पर एक नया डिक्लेरेशन विंडो खुलता है, जहां प्रगणक को सहमति (I Agree) पर टिक करना होता है।
- डिजिटल सिग्नेचर सबमिट करने पर एक अलर्ट या एरर मैसेज दिखाई देता है: "नजरी नक्शे के अनुसार आपने सभी जनगणना मकान पूर्ण नहीं किए हैं, कृपया आगे बढ़ने से पहले उन्हें पूर्ण कर लें।"
इस मैसेज के कारण प्रगणक अपना कार्य सबमिट नहीं कर पाते और वे भ्रमित हो जाते हैं कि सब कुछ सही होने के बाद भी यह तकनीकी रुकावट क्यों आ रही है।
इस एरर के आने का मुख्य कारण
कार्य की शुरुआत में (नजरी नक्शा वास्तविक रूप से तैयार होने से पहले ही) उच्च अधिकारियों या सुपरवाइजर के निर्देशानुसार प्रगणकों को ऐप चालू करने के लिए एक 'अनुमानित या आपेक्षित' (Expected) भवनों और मकानों की संख्या दर्ज करनी होती है ताकि यह दिखे कि प्रगणक फील्ड में सक्रिय है।उदाहरण के लिए, शुरुआत में यदि आपेक्षित भवनों की संख्या 156 और जनगणना मकानों की संख्या 165 भरी गई थी, तो ऐप के डेटाबेस में वही संख्या लॉक हो जाती है। लेकिन जब प्रगणक वास्तविक रूप से नजरी नक्शा तैयार करता है, तो वास्तविक संख्या कुछ और निकल सकती है (क्योंकि एक भवन के भीतर एक से अधिक रसोई होने पर जनगणना मकानों की संख्या बढ़ जाती है)।
जब तक ऐप में दर्ज की गई 'आपेक्षित संख्या' आपके द्वारा 'सिंक किए गए वास्तविक डेटा' और नजरी नक्शे से मैच (Match) नहीं करेगी, तब तक ऐप आपको Data Save करने की अनुमति नहीं देगा।एरर को ठीक करने का स्टेप-बाय-स्टेप समाधान
इस तकनीकी रुकावट को दूर करने और बिना किसी एरर के सफलतापूर्वक Data Save करने के लिए प्रगणकों को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी चाहिए:- मुख्य इंटरफेस पर जाएं: सबसे पहले अपने HLO एप्लीकेशन के होम या मेन इंटरफेस पर वापस आएं।
-
संख्या को अपडेट करें: ऐप के निचले हिस्से में आपको दो मुख्य विकल्प दिखाई देंगे:
- नजरी नक्शे के अनुसार भवनों की आपेक्षित संख्या
- जनगणना मकानों की आपेक्षित संख्या
- वास्तविक डेटा दर्ज करें: अब आपने अपने वास्तविक नजरी नक्शे में कुल जितने भवनों और जनगणना मकानों को गिना है और ऐप में सिंक किया है, ठीक वही वास्तविक संख्या इन खानों में दोबारा दर्ज कर (बदल) दें।
- डेटा अपडेट करें: संख्या बदलने के बाद नीचे दिए गए 'मकान सूचीकरण कार्य' विकल्प पर क्लिक करें, जिससे आपका डेटा अपडेट होकर आप वापस मेन इंटरफेस पर आ जाएंगे।
- अंतिम रूप से सबमिट करें: अब फिर से 'पूर्ण के रूप में चिन्हित करें' पर जाएं, डिक्लेरेशन चेकबॉक्स पर टिक करें, अपने हस्ताक्षर भरें और 'सबमिट' (Submit) बटन दबाएं।


Social Plugin