Type Here to Get Search Results !

भारत जनगणना 2027: प्रगणकों के लिए 'कार्य मुक्ति प्रमाण पत्र' हुआ अनिवार्य, जानें भरने का पूरा तरीका

Sir Ji Ki Pathshala

भारत की जनगणना 2027 के महाभियान में जुटे प्रगणकों (Enumerators) और सुपरवाइजरों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। जनगणना के संयुक्त निदेशक डॉ. एस. एस. शर्मा द्वारा जारी नए शासनादेश के अनुसार, अब किसी भी प्रगणक को तब तक कार्य मुक्त (Relieve) नहीं किया जाएगा, जब तक कि वे विधिवत भरा हुआ 'कवरेज प्रमाण पत्र' (कार्य मुक्ति प्रमाण पत्र) अपने सुपरवाइजर को जमा नहीं कर देते।

​इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर कोने, हर मकान और हर परिवार की गणना बिना किसी त्रुटि, दोहराव या छूट के पूरी की जा सके। तो आइए 'सर जी की पाठशाला' में विस्तार से जानें कवरेज प्रमाण पत्र भरने का सही तरीका...

जनगणना 2027 प्रगणक कार्य मुक्ति प्रमाण पत्र प्रारूप

प्रगणकों के लिए विशेष सलाह: भले ही आपने सारा डेटा सीधे मोबाइल ऐप पर सिंक कर दिया हो, लेकिन भविष्य की सुरक्षा और किसी भी तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए एक ऑफलाइन रजिस्टर पर भी अपने ब्लॉक का पूरा रिकॉर्ड अवश्य तैयार रखें।

​कवरेज प्रमाण पत्र (प्रारूप) को कैसे भरें?

​यह प्रमाण पत्र प्रगणक द्वारा भरकर सुपरवाइजर को जांच के लिए सौंपा जाना है। इसे सही-सही भरने की चरणबद्ध गाइड नीचे दी गई है:

​भाग 1: व्यक्तिगत एवं कार्य क्षेत्र का विवरण

​सबसे पहले प्रगणक को अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी:

  • प्रगणक का नाम व पदनाम: अपना नाम और अपने मूल विभाग का पद (जैसे: सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक) लिखें।
  • क्षेत्र का नाम: अपने जनपद, तहसील और उस ग्राम/वार्ड का नाम लिखें जहाँ आपकी ड्यूटी लगी है।
  • HLB नंबर: आपको आवंटित किया गया मकान सूचीकरण ब्लॉक (House Listing Block) संख्या साफ अक्षरों में दर्ज करें (उदा. 022, 0822 आदि)।

​भाग 2: प्रमाण पत्र की 7 मुख्य घोषणाएं

​इस फॉर्म को भरकर हस्ताक्षर करने का तात्पर्य है कि आप निम्नलिखित 7 बिंदुओं को सत्यापित कर रहे हैं:

  • बिंदु 1: आवंटित HLB के प्रत्येक भवन और परिवार का बिना किसी दोहराव या छूट के सर्वेक्षण किया गया है।
  • बिंदु 2: क्षेत्र का कोई भी मकान या परिवार गणना से वंचित नहीं छूटा है।
  • बिंदु 3: संकलित की गई समस्त जानकारी पूरी तरह सत्य और शुद्ध है।
  • बिंदु 4: कार्य के दौरान विभाग द्वारा दिए गए सभी नियमों व प्रावधानों का पालन किया गया है।
  • बिंदु 5: संकलित किया गया सारा डेटा नियमानुसार मोबाइल ऐप या पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
  • बिंदु 6: भविष्य में कोई विसंगति (Discrepancy) सामने आने पर उसे सुधारने की जिम्मेदारी प्रगणक की होगी।
  • बिंदु 7: आवंटित ब्लॉक का लेआउट मैप (नजरी नक्शा) CMMS पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया है।

​भाग 3: हस्ताक्षर एवं सत्यापन प्रक्रिया

  • प्रगणक के हस्ताक्षर: फॉर्म के अंत में दाईं ओर प्रगणक को अपने हस्ताक्षर, नाम, दिनांक और विभाग में पंजीकृत मोबाइल नंबर लिखना होगा।
  • सुपरवाइजर की संस्तुति: इसके बाद आपके पर्यवेक्षक (Supervisor) आपके द्वारा ऐप पर लॉक किए गए डेटा और नजरी नक्शे का मिलान करेंगे। संतुष्ट होने पर वे नीचे अपनी रिपोर्ट दर्ज कर हस्ताक्षर करेंगे और आपको कार्य मुक्त करने की संस्तुति देंगे।

​कार्य मुक्ति (Relieving) के लिए चेकलिस्ट

​सुपरवाइजर से प्रमाण पत्र प्राप्त करने और कार्य मुक्त होने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके पास निम्नलिखित चीजें तैयार हों:

  • नजरी नक्शा (Layout Map): लेआउट मैप की 02 प्रत्तियां (कॉपी) तैयार होनी चाहिए।
  • डेटा सिंकिंग: मोबाइल ऐप पर कलेक्ट किया गया सारा डेटा पूरी तरह सिंक हो चुका हो।
  • डेटा लॉक: सुपरवाइजर के स्तर से डेटा का सत्यापन कराकर ऐप में लॉग/लॉक कर दिया गया हो।

निष्कर्ष: यह कार्य मुक्ति प्रमाण पत्र प्रगणकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो प्रमाणित करता है कि आपने राष्ट्रहित के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ पूरा किया है। समय रहते अपने सुपरवाइजर से संपर्क कर इस प्रक्रिया को अवश्य पूर्ण कर लें।