Type Here to Get Search Results !

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनुपम पांडेय बने UPPSC के नए सदस्य, राज्यपाल ने दी मंजूरी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के कार्मिक अनुभाग-4 द्वारा शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिसूचना जारी की गई है। भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रतिष्ठित प्रोफेसर श्री अनुपम पांडेय को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज का नया सदस्य नियुक्त किया है।

​इस संबंध में शासन के विशेष सचिव शशिकांत कनौजिया के डिजिटल हस्ताक्षर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति (संख्या- 83/आयोग/47-का-4-2026-15(39)2000) जारी की गई है।

​संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत हुई नियुक्ति

​शासनादेश के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316 के खण्ड (1) के तहत की गई है। प्रोफेसर अनुपम पांडेय प्रयागराज जनपद के अंतर्गत तहसील-सदर, थाना-दारागंज के निवासी (81/56 पुरा परैन, दारागंज) हैं। वे वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

​6 वर्ष का होगा कार्यकाल

​विज्ञप्ति में नवनियुक्त सदस्य के कार्यकाल और आयु सीमा को भी स्पष्ट किया गया है। 22 फरवरी, 1973 को जन्मे प्रोफेसर अनुपम पांडेय का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी 06 वर्ष तक के लिए होगा, या जैसा कि संवैधानिक व्यवस्था में प्राविधित है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए सदस्य प्रोफेसर अनुपम पांडेय की नियुक्ति का सरकारी आदेश

Top Post Ad

Bottom Post Ad