Type Here to Get Search Results !

श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी बने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नए सचिव, शासन ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी एक आधिकारिक कार्यालय-आदेश के अनुसार, श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी को सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

​इस संबंध में शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसे राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

​वर्तमान पद के साथ संभालेंगे नई जिम्मेदारी

​जारी किए गए आधिकारिक आदेश के मुताबिक, श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी वर्तमान में अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा), शिविर कार्यालय, 18 पार्क रोड, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं। वे उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-'क' (उच्चतर) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। अब वे अपने वर्तमान पद की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

"श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी, सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 का शासनादेश"

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad