Type Here to Get Search Results !

भीषण गर्मी का कहर: जिलाधिकारी ने बदला स्कूलों का समय, अब सिर्फ 2 घंटे ही खुलेंगे इस कक्षा तक के विद्यालय

Sir Ji Ki Pathshala 0

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में आसमान से बरसती आग और भीषण हीट-वेव (लू) को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपद के सभी प्ले सेंटरों और नर्सरी से के.जी. तक के विद्यालयों के समय में भारी कटौती करने का आदेश जारी किया है।

अब सुबह 8 से 10 बजे तक ही लगेंगे स्कूल

​भीषण गर्मी के दृष्टिगत जारी किए गए इस कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, अब जनपद के समस्त:

  • प्ले सेंटर
  • नर्सरी से के.जी. तक के विद्यालय
  • आंगनवाड़ी केंद्र

​इन सभी का संचालन अब केवल प्रातः 08:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक ही किया जाएगा। यह निर्णय छोटे बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली धूप और लू के प्रकोप से बचाने के लिए लिया गया है।

DM Jhansi Official Order for School Timing Change due to Heatwave

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.