Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे जनपद के शिक्षक, BSA ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

भदोही। भारत सरकार और राज्य सरकार के आदेशानुसार वर्तमान में चल रहे जनगणना (Census) कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। इसी क्रम में जनपद भदोही के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शिवम पाण्डेय ने एक कड़ा कार्यालय आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यालय न छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई है।

​मुख्यालय छोड़ने पर पूरी तरह पाबंदी

​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, जनपद के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारी—चाहे उनकी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी हो या नहीं—उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

​लापरवाही बरतने पर कर्मचारी स्वयं होंगे जिम्मेदार

​आदेश में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय से नदारद पाया जाता है और उसके विरुद्ध कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होती है, तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। प्रशासन इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं करेगा।

भदोही BSA का कड़ा रुख: बिना इजाजत मुख्यालय छोड़ा तो शिक्षकों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT