UPTET 2026 Application Problems and Solution
प्रयागराज | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होते ही अभ्यर्थियों को कई तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। OTR (One Time Registration) से लेकर लाइव फोटो और दस्तावेजों के मिलान तक, छात्र परेशान हैं। आपकी इन समस्याओं के समाधान के लिए सर जी की पाठशाला ने एक विस्तृत गाइड तैयार की है।
1. OTR को लेकर भ्रम: क्या पुराना वाला चलेगा?
कई अभ्यर्थी यह समझ रहे हैं कि LT Grade, PCS या UPP के लिए किया गया OTR यहाँ भी काम आएगा। लेकिन ध्यान दें, UPTET का OTR पूरी तरह अलग होगा। चूंकि शिक्षा सेवा चयन आयोग एक अलग निकाय है, इसलिए आपको यहाँ नया पंजीकरण करना अनिवार्य है।
2. B.Ed और D.El.Ed दोनों डिग्री होने पर क्या करें?
यदि आपके पास दोनों डिग्रियां हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं:
- विकल्प A: प्राइमरी के लिए D.El.Ed और जूनियर के लिए B.Ed का विवरण भरें।
- विकल्प B: आप चाहें तो प्राइमरी और जूनियर दोनों के लिए केवल D.El.Ed का उपयोग करके भी फॉर्म भर सकते हैं।
3. लाइव फोटो 'Failed' होने की समस्या
आवेदन के दौरान 'Live Photo' कैप्चर करने में तकनीकी खराबी आ रही है। यदि आपका फोटो बार-बार फेल हो रहा है, तो फिलहाल प्रतीक्षा करें और सीधे आयोग को इसकी शिकायत दर्ज कराएं। यह सर्वर की समस्या हो सकती है जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।
4. आधार कार्ड और 10th मार्कशीट में डेटा मिसमैच
यह सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है। यदि आपके आधार और हाईस्कूल की मार्कशीट में विवरण समान नहीं हैं, तो फॉर्म वेरीफाई नहीं हो रहा है।
- स्पेस की समस्या: यदि मार्कशीट में नाम के बीच स्पेस है और आधार में नहीं, तो OTR अटक रहा है।
- सरनेम की समस्या: 10th में सरनेम है और आधार में नहीं, तो वेरिफिकेशन फेल हो रहा है।
- समाधान: इसके लिए तत्काल हेल्पलाइन पर संपर्क करें। आयोग के निर्देशानुसार ही इसमें संशोधन संभव होगा।
5. निवास प्रमाण पत्र (Domicile) के नियम
निवास प्रमाण पत्र की डिटेल भरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आपके पास यह होना अनिवार्य है। यह आजीवन वैध रहता है। यदि आप अपना पता बदल चुके हैं (Migrate), तभी नया बनवाने की सलाह दी जाती है, अन्यथा पुराना भी मान्य है।
6. हस्तलिखित घोषणा (Hand Written Declaration)
UPTET 2026 में अभ्यर्थियों को खुद की लिखावट में हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में घोषणा पत्र लिखकर अपलोड करना होगा। किसी और से लिखवाकर अपलोड करने पर फॉर्म निरस्त हो सकता है।
7. डॉक्यूमेंट्स की PDF अपलोडिंग
जिन छात्रों के मूल दस्तावेज कॉलेज में जमा हैं, वे उन्हें तुरंत प्राप्त कर लें। फॉर्म भरते समय सभी महत्वपूर्ण शैक्षिक दस्तावेजों की PDF फाइल अपलोड करना अनिवार्य है। केवल विवरण भरने से काम नहीं चलेगा।
🚨 सहायता के लिए यहाँ संपर्क करें (हेल्पलाइन नंबर)
यदि आप ऊपर दी गई किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आयोग द्वारा जारी इन नंबरों पर संपर्क करें:
- सामान्य तकनीकी समस्या के लिए: 9899677276 (सोमवार से शनिवार, सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक)
- अर्हता (Eligibility) संबंधी समस्या के लिए: 0532-2466851 (सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक)


Social Plugin