Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, जानें महत्वपूर्ण तारीखें

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने मतदाता सूची के अपमार्जन, कंप्यूटरिकरण और अंतिम प्रकाशन के लिए संशोधित समय-सारिणी (Schedule) जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया के शुरुआती चरणों के लिए जिलाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।

​मुख्य कार्यक्रम और समय-सारिणी

​आयोग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 619/2026 के मुताबिक, मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है:

मतदाता सूची पुनरीक्षण का पूरा कार्यक्रम:

  • 21 अप्रैल, 2026 से 28 मई, 2026 तक: इस अवधि के दौरान मतदाताओं के Deduplication (दोहराव हटाना) एवं डेटा के कंप्यूटरीकरण की कार्यवाही पूरी की जाएगी। इसका उद्देश्य मतदाता सूची से फर्जी या दोहरे नामों को हटाकर उसे शुद्ध करना है।
  • 29 मई, 2026 से 09 जून, 2026 तक: कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों और स्थलों का क्रमांकन किया जाएगा। साथ ही वार्डों की मैपिंग, SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो कॉपियां तैयार करने का काम संपन्न होगा।
  • 10 जून, 2026 (अंतिम तिथि): निर्वाचक नामावलियों (Voter List) का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 10 जून के बाद नागरिक अपनी ग्राम पंचायत की फाइनल लिस्ट देख सकेंगे।

सार्वजनिक अवकाश में भी चालू रहेगा काम

​अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान यदि कोई सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) पड़ता है, तो भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके।

UP Panchayat Election 2026 Voter List Revision Official Notification by SEC

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT