Type Here to Get Search Results !

सावधान! जनगणना ड्यूटी से जी चुराना पड़ेगा भारी: ₹1000 जुर्माना और 3 साल तक की जेल का है प्रावधान

Sir Ji Ki Pathshala 0

जनगणना प्रशिक्षण से गायब शिक्षकों पर गिरेगी गाज, लगेगा ₹1000 जुर्माना, जाना पड़ सकता है जेल

जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। तहसील औरैया के चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) एवं तहसीलदार ने प्रशिक्षण केंद्र से अनुपस्थित रहने वाले 10 प्रगणकों (शिक्षकों और शिक्षा मित्रों) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को पत्र लिखा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को सुदीति ग्लोबल एकेडमी, औरैया में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण की सूचना सभी संबंधित कर्मचारियों को पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद, विभिन्न विद्यालयों के 10 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे

औरैया तहसीलदार द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ जारी आधिकारिक नोटिस

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.