Type Here to Get Search Results !

वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के तहत शिक्षक संकुल को प्राप्त TLM ग्रांट से खरीदे जाने वाले सामानों की पूरी लिस्ट देखें।

Sir Ji Ki Pathshala

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब प्रत्येक शिक्षक संकुल को टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) तैयार करने के लिए विशेष धनराशि आवंटित की गई है।

TLM Grant 2025-26 शिक्षक संकुल सामग्री सूची और बजट विवरण

प्रमुख आवंटन और उद्देश्य

जारी आदेश के अनुसार, CRCs (Cluster Resource Centres) के लिए 'Provisions for CRCs' मद में TLM ग्रांट की स्वीकृति दी गई है। इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • कुल धनराशि: प्रति CRC के लिए ₹15,000 आवंटित किए गए हैं।
  • प्रति शिक्षक संकुल बजट: प्रत्येक शिक्षक संकुल को ₹3,000 की दर से धनराशि प्राप्त होगी।
  • PFMS कोड: इस ग्रांट का उपयोग करने के लिए PFMS कोड [F.01.23.02.01] निर्धारित किया गया है।
  • उद्देश्य: संकुल विद्यालयों को 'डेमोंस्ट्रेशन विद्यालय' के रूप में विकसित करना, संकुल बैठकों को प्रभावी बनाना और बच्चों को कक्षावार अपेक्षित अधिगम (Learning Outcomes) प्राप्त कराना।

TLM सामग्री और बजट वितरण (सूची)

शिक्षक संकुल द्वारा ₹3,000 की धनराशि का उपयोग किन वस्तुओं की खरीद के लिए किया जाना है, उसकी विस्तृत सूची नीचे दी गई है:

क्र.सं. सामग्री (Items) मूल्य (₹)
1वर्णमाला (लकड़ी या प्लास्टिक)208
2प्लेन विजिटिंग कार्ड464
3A4 साइज पेपर बंडल280
4गोंद दानी100
5टेप50
6फेविकोल250
7पोस्टर (बगीचे, पार्क, स्कूल, अस्पताल आदि)308
8मुखौटा/मास्क (जानवरों के)200
9माचिस डिब्बी30
10स्केच पेन100
11रबर (Eraser)60
12कटर50
13पेन (ब्लू)50
14पेंसिल कलर100
15रंगीन प्रिंट आउट (कहानी, कविता)200
16दफ्ती (Cardboard)200
17मोम कलर / वॉटर कलर100
18स्क्रैप पेज / टेप100
19चार्ट पेपर और स्टेंसिल50
20थर्माकोल शीट100
योग 3000