Type Here to Get Search Results !

जनपद में 13 मार्च को परिषदीय स्कूलों में जमात-उल-विदा के अवसर पर रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala 0

जनपद लखीमपुर खीरी में 13 मार्च 2026 को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जमात-उल-विदा (अलविदा) के अवसर पर शुक्रवार को जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी जनपदीय अवकाश तालिका के अनुसार 13 मार्च 2026 को जमात-उल-विदा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी के अनुरूप जिले के सभी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।

इस आदेश का पालन जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा।

बीएसए लखीमपुर खीरी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लखीमपुर खीरी में 13 मार्च को स्कूल बंद, जमात-उल-विदा पर BSA ने जारी किया अवकाश आदेश

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad