Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

अभिभावक-शिक्षक बैठक मार्च 2026 | PTM कार्यवृत्त, एजेण्डा एवं सारांश देखें

Sir Ji Ki Pathshala

माह मार्च 2026 की अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM)

अभिभावक–शिक्षक बैठक विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस बैठक के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी साझा की जाती है। अभिभावकों को बच्चों की समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान पर चर्चा की जाती है। ऐसी बैठकों से शिक्षक, अभिभावक और छात्र—तीनों के संयुक्त प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।

माह मार्च 2026 की अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM)

    बैठक एजेण्डा (सूचना)

    सेवा में,

    समस्त सम्मानित विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, माता–पिता एवंके अभिभावकगण,

    आप सभी को सादर अवगत कराया जाता है कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय ……………………………………… के प्रांगण में माह मार्च 2026 की "अभिभावक–शिक्षक बैठक"  (PTM) का आयोजन दिनांक.................. दिन ............. को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति एवं विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जानी है।

    अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें।


    बैठक के प्रमुख एजेण्डा बिंदु

    1. छात्रों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर विस्तृत चर्चा।
    2. छात्रों की शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा करना।
    3. कमजोर एवं पिछड़ रहे छात्रों के लिए विशेष सहयोग एवं अतिरिक्त कक्षाओं की योजना बनाना।
    4. छात्रों की नियमित उपस्थिति, समयपालन एवं अनुशासन के महत्व पर चर्चा।
    5. होमवर्क, प्रोजेक्ट कार्य एवं नियमित अध्ययन के संबंध में अभिभावकों को मार्गदर्शन देना।
    6. आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 की शैक्षिक रूपरेखा से अभिभावकों को अवगत कराना।
    7. अभिभावकों के सुझाव, समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श।

    सूचना का माध्यम

    1. बच्चों के माध्यम से
    2. फोन के माध्यम से
    3. रसोइया के द्वारा
    4. स्वयं के संपर्क के द्वारा

    बैठक कार्यवृत्त

    पूर्व में घोषित एजेण्डा के अनुसार आज दिनांक 28-03-2026 (शनिवार) को विद्यालय प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकांश अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही निम्नलिखित रही

    1. सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक महोदय/महोदया द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत किया गया तथा बैठक के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया गया।
    2. बैठक में उपस्थित अभिभावकों को छात्रों की शैक्षिक प्रगति के विषय में जानकारी दी गई तथा प्रत्येक छात्र के अध्ययन स्तर पर चर्चा की गई।
    3. आगामी वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा घर पर पुनरावृत्ति कराने के लिए प्रेरित किया गया।
    4. जिन छात्रों की शैक्षिक प्रगति अपेक्षानुसार संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके लिए विशेष मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त अभ्यास कराने की योजना बनाई गई तथा अभिभावकों से सहयोग का अनुरोध किया गया।
    5. छात्रों की नियमित उपस्थिति, समयपालन एवं अनुशासन के महत्व के बारे में अभिभावकों को विस्तार से बताया गया तथा बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
    6. अभिभावकों को यह भी बताया गया कि वे बच्चों द्वारा दिए गए होमवर्क, प्रोजेक्ट कार्य एवं अभ्यास कार्य को समय पर पूरा कराने में सहयोग करें।
    7. आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के संबंध में प्रवेश प्रक्रिया, पुस्तक वितरण तथा विद्यालय की समय-सारिणी से संबंधित आवश्यक जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की गई।
    8. बैठक के दौरान अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
    9. अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।


    धन्यवाद एवं समापन

    प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफलता शिक्षक, अभिभावक और छात्र—तीनों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। बैठक में प्राप्त सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।

    अन्य बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा के उपरांत सूक्ष्म जलपान के साथ बैठक का समापन किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अगली बैठक में भी अभिभावकों से उपस्थिति का आग्रह किया गया।

    📝 PTM Register Download:

    शिक्षकों से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाएं 

    📱 Join WhatsApp Group ✈️ Join Telegram Channel

    Tags
    PTM

    Top Post Ad

    ADVERTISEMENT

    Bottom Post Ad

    ADVERTISEMENT