Type Here to Get Search Results !

अलविदा जुमा' की स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव, 13 मार्च को जगह अब 20 मार्च को जिले में रहेगा अवकाश

Sir Ji Ki Pathshala 0

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में 'जमात-उल-विदा' (रमजान का अंतिम शुक्रवार) के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में प्रशासन द्वारा संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब यह अवकाश 20 मार्च 2026 को मान्य होगा।

​पहले 13 मार्च को तय थी छुट्टी

​पूर्व में जारी वर्ष 2026 की स्थानीय अवकाश सूची के क्रमांक-02 पर 'अलविदा' की छुट्टी 13 मार्च 2026 के लिए निर्धारित की गई थी। हालांकि, परिस्थितियों और तिथि की गणना को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस पूर्व निर्धारित तिथि को संशोधित कर दिया है।

​जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

​जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित इस आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जनपद के समस्त कार्यालयों के लिए अब 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

मऊ जनपद: जमात-उल-विदा (अलविदा) स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.