Type Here to Get Search Results !

UP Board Exam 2026: आज से शुरू होगा परीक्षाओं का महाकुंभ, 53 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का शंखनाद कर दिया है। प्रदेश की इस सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया जाएगा। इस बार परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

छात्रों का आंकड़ा: एक नजर में

​इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार:

  • हाईस्कूल (10वीं): 27,61,696 विद्यार्थी
  • इंटरमीडिएट (12वीं): 25,76,082 विद्यार्थी

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

​बोर्ड ने प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए इस बार विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर के माध्यम से की जाएगी। साथ ही, सचल दल (फ्लाइंग स्क्वायड) की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।

UP Board Exam 2026 students appearing for high school and intermediate exams.

Top Post Ad

Bottom Post Ad