Type Here to Get Search Results !

यूपी एडेड स्कूलों के लिपिकों का ग्रेड पे ₹2000 करने की तैयारी; शासन ने माँगा विवरण

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत लिपिकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने इन लिपिकों के ग्रेड वेतन को ₹1900 से बढ़ाकर ₹2000 करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही तेज कर दी है।

​विशेष सचिव यतीन्द्र कुमार द्वारा जारी इस अनुस्मारक पत्र के माध्यम से शिक्षा निदेशालय (बेसिक) को निर्देशित किया गया है कि इस वेतन वृद्धि के फलस्वरूप पड़ने वाले मासिक एवं वार्षिक वित्तीय भार और वर्तमान में कार्यरत लिपिकों की कुल संख्या का अद्यतन विवरण तत्काल शासन को उपलब्ध कराएं।

​पूर्व में कई बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद जानकारी न मिलने पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है और इसे जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है ताकि प्रकरण में आगे की कार्यवाही पूरी की जा सके।

UP Aided School Clerks Grade Pay Order Letter

Top Post Ad

Bottom Post Ad