TSCT UP: शिक्षकों के लिए संपूर्ण गाइड | पंजीकरण, लॉगिन और सहयोग सूची की जानकारी
शिक्षक साथियों, TSCT (Teachers Self Care Team) केवल एक संगठन नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का संबल बनने वाला एक परिवार है। आपकी सुविधा के लिए संस्था की समस्त महत्वपूर्ण जानकारी अब डिजिटल रूप में एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण क्विक लिंक्स (Quick Links)
| 📘 जानकारी का प्रकार | 🔗 सीधा लिंक |
|---|---|
| TSCT नियमावली | यहाँ क्लिक करें |
| नया पंजीकरण (Register) | यहाँ क्लिक करें |
| TSCT लॉगिन (Login) | यहाँ क्लिक करें |
✍️ प्रोफ़ाइल में स्वयं बदलाव (Self-Edit)
अब आपको किसी भी छोटे बदलाव के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं निम्न बदलाव कर सकते हैं:
- 🔐 पासवर्ड बदलना: ऐप या वेबसाइट के Menu (☰) में जाकर Update Password पर क्लिक करें।
- 📝 प्रोफ़ाइल सुधार (Self-Edit): जन्मतिथि, ईमेल, विद्यालय का नाम, PAN नंबर और पता बदलने के लिए Profile > Edit बटन का प्रयोग करें।
- नोट: EHRMS ID, अपना नाम और नॉमिनी का नाम बदलने हेतु आपको जिला/ब्लॉक एडमिन से संपर्क करना होगा।
💰 सहयोग एवं व्यवस्था शुल्क की स्थिति
1. सहयोग सूची (अक्टूबर 2020 - अगस्त 2021)
सहयोग विवरण की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सूची में कुछ विशेष संकेतों का उपयोग किया गया है, जिन्हें आप इस प्रकार समझ सकते हैं। सूची में दिया गय # चिह्न आपके सहयोग का 'यूनिट क्रमांक' (Serial Number) दर्शाता है।
- कुल 31 नॉमिनी को सहयोग किया गया है।
- यदि सभी सहयोग पूर्ण हुआ है तो # की कुल संख्या 31 होगी।
- यदि आपकी सदस्यता बीच में शुरू हुई है या किसी कारणवश आपके सहयोग में 'ब्रेक' (Gap) आया है, तो यह # क्रमांक आपकी स्थिति के अनुसार बदल सकता है।
- एक # क्रमांक के अंतर्गत 1 से 3 नॉमिनी (दिवंगत शिक्षक परिवार) का विवरण हो सकता है। यानी एक ही क्रमांक में आप एक साथ तीन परिवारों की सहायता कर रहे होते हैं।
2. सहयोग सूची (सितम्बर 2021 - मार्च 2023)
- कुल 72 नॉमिनी को सहयोग किया गया है।
- यदि सभी सहयोग पूर्ण हुआ है तो # की कुल संख्या 72 होगी।
- यदि आपकी सदस्यता बीच में शुरू हुई है या किसी कारणवश आपके सहयोग में 'ब्रेक' (Gap) आया है, तो यह # क्रमांक आपकी स्थिति के अनुसार बदल सकता है।
3. सहयोग सूची (अप्रैल 2023 - अक्टूबर 2023)
- कुल 28 नॉमिनी को सहयोग किया गया है।
- यदि सभी सहयोग पूर्ण हुआ है तो # की कुल संख्या 28 होगी।
- यदि आपकी सदस्यता बीच में शुरू हुई है या किसी कारणवश आपके सहयोग में 'ब्रेक' (Gap) आया है, तो यह # क्रमांक आपकी स्थिति के अनुसार बदल सकता है।
4. सहयोग सूची (नवम्बर 2023 - जनवरी 2026 तक)
- कुल 364 नॉमिनी को सहयोग किया गया है।
- यदि सभी सहयोग पूर्ण हुआ है तो # की कुल संख्या 98 होगी।
- यदि आपकी सदस्यता बीच में शुरू हुई है या किसी कारणवश आपके सहयोग में 'ब्रेक' (Gap) आया है, तो यह # क्रमांक आपकी स्थिति के अनुसार बदल सकता है।
📊 TSCT योजना एवं शुल्क स्थिति
नीचे TSCT से संबंधित विभिन्न योजनाओं और शुल्क की स्थिति देखने हेतु विवरण क्रमबद्ध रूप में दिया गया है:
📢 TSCT UP: पंजीकरण एवं लॉक इन पीरियड हेतु संशोधित नियमावली (2025)
शिक्षक हित सर्वोपरि के संकल्प के साथ Teachers Self Care Team (TSCT) उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बनकर उभरा है। हाल ही में संगठन द्वारा सहायता राशि प्राप्त करने की पात्रता और 'लॉक-इन पीरियड' में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं, जिन्हें जानना प्रत्येक शिक्षक साथी के लिए अनिवार्य है।
🔹 सामान्य प्रकरणों में लॉक-इन पीरियड की अवधि
सामान्य मृत्यु की स्थिति में, पंजीकरण की तिथि से सहायता की पात्रता निम्न समयावधि के अनुसार निर्धारित है:
| पंजीकरण अवधि | लॉक-इन पीरियड (दिनों में) |
|---|---|
| 10-11-2020 से 19-04-2021 | 15 दिन |
| 20-04-2021 से 12-07-2022 | 30 दिन |
| 13-07-2022 से 31-12-2023 | 90 दिन |
| 01-01-2024 से 08-08-2024 | 150 दिन |
| 09-08-2024 से 28-02-2025 | 180 दिन |
✍️ गंभीर बीमारी प्रकरणों में लॉक-इन पीरियड की अवधि
गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर, किडनी फेल्योर आदि) के मामलों में समय-समय पर नियमावली में बदलाव किए गए हैं:
- 07-02-2022 से 14-01-2023: 1 वर्ष पूर्ण होने पर।
- 15-01-2023 से 31-12-2023: 2 वर्ष पूर्ण होने पर।
- 01-01-2024 से वर्तमान: संशोधित नियमों के अनुसार 12 माह की अवधि अनिवार्य है।
🛑 महत्वपूर्ण: मार्च 2025 से लागू नवीनतम संशोधन
TSCT ने अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए मार्च 2025 से नए नियम प्रभावी कर दिए हैं:
- नया लॉक-इन पीरियड: अब सभी सामान्य और गंभीर बीमारी वाले प्रकरणों के लिए लॉक-इन पीरियड 1 वर्ष कर दिया गया है।
- विशेष छूट: केवल रोड एक्सीडेंट (सड़क दुर्घटना) के मामलों में राहत देते हुए इसे मात्र 6 माह रखा गया है।


Social Plugin