कन्नौज (उत्तर प्रदेश): जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर संविदा आधारित भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकती हैं।
यह भर्ती कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक संचालित विद्यालयों के लिए की जा रही है। चयन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
कक्षा 6 से 8 के लिए
- पूर्णकालिक शिक्षिका (विज्ञान)
- पूर्णकालिक शिक्षिका (गणित)
- पूर्णकालिक शिक्षिका (अंग्रेजी)
- अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर)
- पूर्णकालिक लेखाकार
- मुख्य रसोइया / सहायक रसोइया
- चपरासी / चौकीदार
कक्षा 9 से 12 के लिए
- लैब असिस्टेंट
- कार्यालय सहायक
सभी शिक्षकीय पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक एवं टीईटी (उच्च प्राथमिक स्तर) अनिवार्य है। कंप्यूटर पद हेतु PGDCA/BCA/B.Sc (CS) या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
मानदेय (मासिक वेतन)
- पूर्णकालिक शिक्षिका: ₹25,410
- अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर): ₹12,790
- लेखाकार: ₹14,357
- रसोइया: ₹6,755 से ₹9,006
- चपरासी/चौकीदार: ₹7,505
महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
- आयु गणना की तिथि: 01 अप्रैल 2025
- आयु सीमा: 25 से 45 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- सभी शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
- आवेदन पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज के पते पर भेजना होगा।
- दो स्वयं का पता लिखे लिफाफे (डाक टिकट सहित) संलग्न करना अनिवार्य है।
विशेष शर्त
पूर्णकालिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय परिसर में निवास करना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया
- चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं प्रशिक्षण के अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
- पूर्व में KGBV में कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को नियमानुसार वेटेज दिया जाएगा।


Social Plugin