Type Here to Get Search Results !

पढ़ाने जा रही शिक्षिका पर जानलेवा हमला, चेहरे को हथियार से गोदा

Sir Ji Ki Pathshala

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे छात्र ने स्कूल की पूर्व शिक्षिका पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आरोपी छात्र शिक्षिका द्वारा उसकी हरकतों की शिकायत परिजनों से किए जाने पर नाराज था। हमले में शिक्षिका का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है और उनके होंठ कटकर अलग हो गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है।

Crime News

​शिकायत से नाराज था 12वीं का छात्र

​पीड़िता के भाई के अनुसार, उसकी बहन आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र लंबे समय से शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर रहा था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) के दौरान छात्र के परिजनों से की थी। इस बात से छात्र इतना नाराज हुआ कि उसने शिक्षिका का रास्ता रोकना और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

​स्कूल छोड़ने के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न

​खौफ के कारण शिक्षिका ने उस स्कूल की नौकरी छोड़ दी और दूसरे विद्यालय में पढ़ाने लगीं। इसके बावजूद आरोपी का हौसला कम नहीं हुआ। वह असलहे के बल पर शिक्षिका पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, जिससे तंग आकर पीड़िता गहरे डिप्रेशन में चली गई थी।

​20 जनवरी की शाम को हुआ हमला

​वारदात 20 जनवरी की शाम की है, जब शिक्षिका ज्योति रोड पर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपी छात्र ने उन्हें दबोच लिया। जब शिक्षिका ने उसकी छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। हमले में उनका चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

​इलाज और पुलिसिया कार्रवाई

​परिजन घायल अवस्था में शिक्षिका को पहले पीजीआई सैफई ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने चोट की गंभीरता को देखते हुए प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी। फिलहाल आगरा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस का बयान: कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर रविवार को प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर फतेह बहादुर भदौरिया के अनुसार, आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad