Type Here to Get Search Results !

अभिभावक शिक्षक बैठक जनवरी 2026 | PTM कार्यवृत्त, एजेण्डा एवं सारांश देखें

Sir Ji Ki Pathshala

माह जनवरी 2026 की अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM)

अभिभावक–शिक्षक बैठक विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस बैठक के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी साझा की जाती है। अभिभावकों को बच्चों की समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान पर चर्चा की जाती है। ऐसी बैठकों से शिक्षक, अभिभावक और छात्र—तीनों के संयुक्त प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।

माह जनवरी 2026 की अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM)

बैठक एजेण्डा (सूचना)

सेवा में,
समस्त सम्मानित विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, माता–पिता एवं अभिभावकगण,

आप सभी को सादर अवगत कराया जाता है कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय ……………………………………… के प्रांगण में माह जनवरी 2026 की अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन दिनांक ………………… दिन ………………… को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति एवं विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जानी है।
अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें।


बैठक के प्रमुख एजेण्डा बिंदु

  1. शीतकालीन अवकाश के पश्चात विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर चर्चा।
  2. निपुण विद्यालय आकलन से संबंधित चर्चा।
  3. विद्यार्थियों के आधार कार्ड निर्माण पर चर्चा।
  4. डी.बी.टी. (DBT) ऐप पर फोटो अपलोड कराने के संबंध में चर्चा।
  5. अपार आई.डी. (APAAR ID) सृजन से संबंधित सहमति एवं प्रक्रिया पर चर्चा।
  6. द्वितीय सत्र परीक्षा की तैयारी पर चर्चा।
  7. अन्य आवश्यक विषय।

सूचना का माध्यम

  1. बच्चों के माध्यम से
  2. फोन के माध्यम से
  3. रसोइया के द्वारा
  4. स्वयं के संपर्क के द्वारा

बैठक कार्यवृत्त

पूर्व में घोषित एजेण्डा के अनुसार आज दिनांक 20-01-2026 (मंगलवार) को विद्यालय प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकांश अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही निम्नलिखित रही—

  1. उपस्थित अभिभावकों को अवगत कराया गया कि 16 जनवरी से शीतकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है। अतः सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को यूनिफार्म सहित नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
  2. निपुण आकलन की प्रक्रिया डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा 27 जनवरी से प्रारम्भ की जा रही है। इसके लिए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति आवश्यक है।
  3. विद्यालय में सात ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। संबंधित अभिभावकों से शीघ्र आधार कार्ड बनवाने का आग्रह किया गया, जिससे DBT की धनराशि प्राप्त हो सके तथा अपार ID का सृजन किया जा सके।
  4. जिन विद्यार्थियों की ड्रेस/यूनिफार्म अभी तक नहीं बन पाई है, उनके अभिभावकों से शीघ्र यूनिफार्म बनवाने का अनुरोध किया गया ताकि DBT ऐप पर यूनिफार्म सहित फोटो अपलोड की जा सके।
  5. अपार आई.डी. सृजन हेतु जिन अभिभावकों ने अभी तक सहमति नहीं दी है, उनसे प्रधानाध्यापक को शीघ्र सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
  6. सभी अभिभावकों को सूचित किया गया कि 24 जनवरी से द्वितीय सत्र परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। अतः वे अपने बच्चों को परीक्षा हेतु तैयार करें एवं अध्ययन के लिए प्रेरित करें।

धन्यवाद एवं समापन

प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफलता शिक्षक, अभिभावक और छात्र—तीनों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। बैठक में प्राप्त सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।
अन्य बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा के उपरांत सूक्ष्म जलपान के साथ बैठक का समापन किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अगली बैठक में भी अभिभावकों से उपस्थिति का आग्रह किया गया।

📝 PTM Register Download:

👇 शिक्षकों से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाएं 👇

📱 Join WhatsApp Group ✈️ Join Telegram Channel
Tags
PTM

Top Post Ad

Bottom Post Ad