Type Here to Get Search Results !

UP TET समेत कई अहम परीक्षाओं की तिथियां घोषित

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने वर्ष 2026 के पूर्वार्द्ध में आयोजित की जाने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसमें सहायक आचार्य, प्रवक्ता (PGT), सहायक अध्यापक (TGT) तथा यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं।

2026 की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां

आयोग के अनुसार वर्ष 2026 में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी—

  • सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51)
    परीक्षा तिथि: 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 19 अप्रैल 2026 (रविवार)

  • प्रवक्ता (PGT) (विज्ञापन संख्या–02/2022)
    परीक्षा तिथि: 09 मई 2026 (शनिवार) एवं 10 मई 2026 (रविवार)

  • सहायक अध्यापक (TGT) (विज्ञापन संख्या–01/2022)
    परीक्षा तिथि: 03 जून 2026 (बुधवार) एवं 04 जून 2026 (गुरुवार)

  • यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026
    परीक्षा तिथि: 02 जुलाई 2026 (गुरुवार), 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) एवं 04 जुलाई 2026 (शनिवार)

महत्वपूर्ण निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में 16 एवं 17 अप्रैल 2025 को आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या–51) की परीक्षा को सक्षम स्तर के निर्णय के क्रम में निरस्त किया गया था। अब यह परीक्षा कड़े सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता और शुचिता के साथ पुनः आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र, पाली, प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित जानकारी समय से अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

टीईटी 2026 को लेकर अलग से अधिसूचना

आयोग ने यह भी बताया कि यूपी टीईटी 2026 परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी, जिसके लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी।

परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों को तैयारी की स्पष्ट दिशा मिल गई है और शिक्षा विभाग से जुड़ी भर्तियों की प्रक्रिया को लेकर नई उम्मीद जगी है।

UP TET Exam 2026 Date Released


Tags

Top Post Ad

Bottom Post Ad