Type Here to Get Search Results !

UPSESSB Exam Calendar 2026 जारी: TGT, PGT, Assistant Professor और UPTET की परीक्षा तिथियां घोषित

Sir Ji Ki Pathshala 0

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB), प्रयागराज ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे TGT, PGT, Assistant Professor और UP TET के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

UPSESSB Exam Calendar 2026

UPSESSB परीक्षा कैलेंडर 2026 की मुख्य जानकारी

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार वर्ष 2026 के पूर्वार्द्ध में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।


सहायक आचार्य परीक्षा 2026

  • विज्ञापन संख्या: 51
  • परीक्षा तिथि:
    • 18 अप्रैल 2026 (शनिवार)
    • 19 अप्रैल 2026 (रविवार)

प्रवक्ता (PGT) परीक्षा 2026

  • विज्ञापन संख्या: 02/2022
  • परीक्षा तिथि:
    • 09 मई 2026 (शनिवार)
    • 10 मई 2026 (रविवार)

सहायक अध्यापक (TGT) परीक्षा 2026

  • विज्ञापन संख्या: 01/2022
  • परीक्षा तिथि:
    • 03 जून 2026 (बुधवार)
    • 04 जून 2026 (गुरुवार)

यूपी TET शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026

  • परीक्षा तिथि:
    • 02 जुलाई 2026 (गुरुवार)
    • 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
    • 04 जुलाई 2026 (शनिवार)

महत्वपूर्ण सूचना

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की पूर्व में प्रस्तावित परीक्षा को प्रशासनिक निर्णय के क्रम में निरस्त किया गया था। अब परीक्षा को उच्च सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता एवं सुविधा के साथ नए सिरे से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र, पाली, प्रवेश-पत्र एवं अन्य दिशा-निर्देश समय से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) के विषयवार आवेदन और परीक्षा संबंधी विस्तृत सूचना अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
यूपी टीईटी 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की जानकारी भी शीघ्र दी जाएगी।

  • सहायक आचार्य परीक्षा 2025 को पूर्व में निरस्त किया गया था।
  • अब परीक्षा सुरक्षा, पारदर्शिता और शुचिता के साथ दोबारा कराई जाएगी।
  • प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र की जानकारी अलग से जारी होगी।
UPSESSB Exam Calendar 2026

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad