Type Here to Get Search Results !

UP होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत देने का निर्णय लिया है। आगामी सीधी भर्ती–2025 में महिला और पुरुष दोनों वर्गों को तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। राहत के बाद पात्रता के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है।

अपर सचिव भर्ती सत्यार्थी अनिल कुमार के अनुसार, भर्ती के लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है, उसी क्रम में होमगार्ड अभ्यर्थियों को भी यह लाभ दिया जा रहा है।

उधर पुलिस विभाग में 32,679 सिपाही व समकक्ष पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तथा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in देखने की अपील की गई है।

UP Homeguard Recruitment 2025 Age Relaxation Notification for Candidates in Uttar Pradesh


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.