राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो अभ्यर्थी देश की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड एवं निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के माध्यम से कर सकते हैं:
👉 https://cuet.nta.nic.in/registration-for-cuetug-2026-is-live/
एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के मध्य आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CUET UG परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को एक समान अवसर प्रदान किया जाता है, जिससे वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में पारदर्शी एवं मेरिट आधारित प्रवेश प्राप्त कर सकें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।


