Type Here to Get Search Results !

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक भर्ती हेतु काउंसिलिंग शेड्यूल संबंधी आदेश जारी

Sir Ji Ki Pathshala

लखनऊ। शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश द्वारा अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा–2021 से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग/अपील प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह कार्यक्रम उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन दिनांक 24 दिसंबर 2025 तक प्रस्तुत किया था और अब उनकी काउंसलिंग/अपील का निस्तारण किया जाना है।

जारी आदेश के अनुसार, यह प्रक्रिया जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक चरणबद्ध रूप से संपन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके पद, विषय तथा रोल नंबर के क्रम के अनुसार निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होना होगा।


काउंसलिंग/अपील कार्यक्रम का विवरण

1. सहायक अध्यापक (संस्कृत)

  • दिनांक: 12 व 13 जनवरी 2026
  • रोल नंबर: 1 से 198

2. प्रधानाध्यापक

  • दिनांक: 15, 16, 17 व 19 जनवरी 2026
  • रोल नंबर: 1 से 506

3. सहायक अध्यापक (अंग्रेजी)

  • दिनांक: 20, 21 व 22 जनवरी 2026
  • रोल नंबर: 1 से 308

4. सहायक अध्यापक (हिंदी)

  • दिनांक: 24, 27, 28 व 29 जनवरी 2026
  • रोल नंबर: 1 से 480

5. सहायक अध्यापक (सामाजिक विषय)

  • दिनांक: 30, 31 जनवरी तथा 2, 3 व 4 फरवरी 2026
  • रोल नंबर: 1 से 628

6. सहायक अध्यापक (विज्ञान/गणित)

  • दिनांक: 5, 6, 7, 9, 10, 11 व 12 फरवरी 2026
  • रोल नंबर: 1 से 910

महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • बिना निर्धारित तिथि के उपस्थित होने पर काउंसलिंग/अपील पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • यह संपूर्ण प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय, निशातगंज, लखनऊ के निर्देशन में संपन्न की जाएगी।
अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा–2021 हेतु काउंसिलिंग शेड्यूल जारी

Top Post Ad

Bottom Post Ad