प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना है। यह दिवस नागरिकों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
चूँकि वर्ष 2026 में दिनांक 25 जनवरी रविवार को पड़ रहा है, अतः राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली मतदाता शपथ दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) अथवा 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को ली जा सकती है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान ली गई फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से ग्रुप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त दिवस से संबंधित अभिलेख एवं रिपोर्ट समय पर तैयार की जा सके।
सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से अपेक्षा की जाती है कि वे उक्त निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।




Social Plugin