PS-UPS : विद्यालय प्रभारी की तैनाती 2025 (नई व्यवस्था के अनुसार)
प्राथमिक स्तर (जूनियर बेसिक स्कूल)
प्राथमिक स्तर के अंतर्गत विद्यालयों में प्रभारी की तैनाती छात्र संख्या के आधार पर की जाएगी।
▶ जहाँ छात्र संख्या 150 या उससे अधिक है
ऐसे प्राथमिक विद्यालय जहाँ पर छात्र संख्या 150 या इससे अधिक है और वहाँ नियमित प्रधानाध्यापक नही है तो वहाँ प्राथमिक के हेडमास्टर/जूनियर के सहायक की जिला वरीयता की सूची से हेडमास्टर की तैनाती की जाएगी।
चूंकि प्राथमिक के हेडमास्टर/ जूनियर के सहायक का पद इसीलिए के लिए निर्धारित है अतः इन्हें कोई इंसेंटिव नही दिया जाएगा।
▶ जहाँ छात्र संख्या 150 से कम है
ऐसे प्राथमिक विद्यालय जहाँ छात्र संख्या 150 से कम है वहाँ विद्यालय में सीनियर अध्यापक को विद्यालय का प्रभार दिया जाएगा और कोई अतरिक्त इंसेंटिव नही दिया जाएगा।
उच्च प्राथमिक / जूनियर स्तर (सीनियर बेसिक स्कूल)
उच्च प्राथमिक स्तर पर भी प्रभारी की तैनाती छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
▶ जहाँ छात्र संख्या 100 से अधिक है
ऐसे विद्यालय जहाँ छात्र संख्या 100 से अधिक है कोई नियमित प्रधानाध्यापक नही तैनात है वहाँ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ जूनियर के सहायक अध्यापक की जिला वरीयता सूची बनेगी और उसी सूची से उक्त विद्यालयों में तैनाती की जाएगी।
इसके लिए उन्हें अतरिक्त इंसेंटिव/प्रमोशन दिया जाएगा।
▶ जहाँ छात्र संख्या 100 से कम है
लेकिन जहाँ छात्र संख्या 100 से कम है वहाँ विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक को विद्यालय का प्रभार दिया जाएगा और कोई अतिरिक्त इंसेंटिव नही दिया जाएगा।


