Type Here to Get Search Results !

ई-आफिस का संचालन न करने पर 900 अधिकारियों-कर्मचारियों का रुका वेतन

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ। ई-आफिस का उपयोग न करने पर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 900 अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इनमें अपर बेसिक शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने आदेश दिया है कि जब तक सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-आफिस पर काम शुरू नहीं करेंगे, तब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव पहले ही ई-आफिस को अनिवार्य करने और लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दे चुके हैं। अब शासन की सख्ती का असर विभागों में दिखने लगा है।

सरकार का कहना है कि ई-आफिस से काम में पारदर्शिता आएगी और जनता को जल्दी सेवाएं मिलेंगी।

ई-आफिस का संचालन न करने पर 900 अधिकारियों-कर्मचारियों का रुका वेतन


ई-आफिस का संचालन न करने पर 900 अधिकारियों-कर्मचारियों का रुका वेतन


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad