प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के वेतन से सामूहिक बीमा योजना के नाम पर काटे गए 87 रुपये की वापसी पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है। जबकि यह बीमा योजना 31 मार्च 2014 को बंद हो चुकी थी।
इसके बावजूद 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों से भी 2022 तक कटौती होती रही। प्रयागराज में तो सितंबर 2022 तक रुपये काटे गए। आपत्ति के बाद कटौती तो बंद कर दी गई, लेकिन पिछले चार साल से पैसा वापस नहीं किया गया।
इस मामले में बेसिक शिक्षा परिषद ने 27 जून 2025 को शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन सात महीने बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ।
शिक्षक संघ ने मांग की है कि जब बीमा योजना का लाभ नहीं मिला, तो शिक्षकों को कटौती की राशि ब्याज सहित लौटाई जाए।


Social Plugin