उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET-2025 से संबंधित परीक्षा परिणाम की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में परीक्षा केंद्र, स्कोर कार्ड, परिणाम की स्थिति तथा कुछ अभ्यर्थियों के अंकों के निरस्तीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। यह सूचना उन सभी अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिन्होंने 06 व 07 सितंबर 2025 को आयोजित PET परीक्षा में भाग लिया था।
📌 परीक्षा एवं उपस्थिति से जुड़े आंकड़े
- PET-2025 की परीक्षा प्रदेश के 48 जनपदों के 1479 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
- कुल 25,31,996 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
- इनमें से 19,43,171 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दी।
- कुल 5,88,825 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
📌 अभ्यर्थियों के स्कोर/परिणाम की स्थिति जारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा के स्कोर कार्ड/परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन्हें अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से देख सकते हैं।
📌 41 अभ्यर्थियों के अंक निरस्त
आयोग ने बताया कि—
- 41 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा प्रश्न पुस्तिका का ओएमआर सीट के साथ उचित मिलान नहीं किया गया।
- इन स्थितियों को गंभीर अनियमितता मानते हुए उनके स्कोर कार्ड में परिणाम की स्थिति "Cancelled" घोषित कर दी गई है।
📌 517 अभ्यर्थियों को Provisionally Allowed
आयोग के अनुसार—
- 517 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र द्वारा अनुपलब्ध लिखित परीक्षा हेतु अस्थायी अनुमति (Provisionally Allowed) प्रदान की गई।
- ऐसे अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड पर उनकी स्थिति Provisionally Allowed दर्ज की गई है।
📌 44 अभ्यर्थियों पर Unfair Means की कार्रवाई
- 44 अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों (Unfair Means) के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।
- इन अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड में परिणाम की स्थिति Unfair Means अंकित की गई है।
📌 स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर—
- "Results" सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य आवश्यक विवरण भरकर
➡️ अपना स्कोर कार्ड/परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कोर कार्ड मोबाइल फोन पर भी सुगमता से उपलब्ध है।
विशेष:
पीईटी का परिणाम जारी, तीन साल के लिए मान्य होगा


Social Plugin