Type Here to Get Search Results !

बी.एड. डिग्री धारी शिक्षक साथियों हेतु ब्रिज कोर्स से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना

Sir Ji Ki Pathshala 0

सभी बी.एड. डिग्री धारी शिक्षक साथियों को सूचित किया जाता है कि एनआईओएस (NIOS) से ब्रिज कोर्स करना केवल उन्हीं शिक्षकों के लिए अनिवार्य है, जिनकी नियुक्ति निर्धारित अवधि के अंतर्गत हुई है। इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है।


B.ed Bridge Course

कौन-कौन से शिक्षक ब्रिज कोर्स करेंगे

कृपया विशेष रूप से ध्यान दें—

👉 केवल वही बी.एड. डिग्री धारी शिक्षक साथी एनआईओएस से ब्रिज कोर्स करेंगे, जिनकी नियुक्ति तिथि (Date of Appointment) 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच हुई हो।

नोट- यदि उपरोक्त अवधि में किसी अध्यापक की नियुक्ति अनुकंपा में हुई है और आप बीएड धारक हैं तो उनके लिए भी यह ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है।


किन शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करने की आवश्यकता नहीं

  • जिन बी.एड. शिक्षक साथियों की नियुक्ति 28-06-2018 से पहले हुई है।
  • जिनकी नियुक्ति 11-08-2023 के बाद हुई है।

उपरोक्त श्रेणी में आने वाले शिक्षकों को वर्तमान आदेश के अंतर्गत ब्रिज कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है


नियुक्ति तिथि कैसे मान्य होगी

  • ब्रिज कोर्स के लिए पात्रता तय करने हेतु नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) पर अंकित तिथि को ही मान्य माना जाएगा।
  • मानव संपदा या अन्य पोर्टल पर दर्ज तिथि का मिलान नियुक्ति पत्र से अवश्य कर लें।

शिक्षक साथियों के लिए आवश्यक सलाह

  • आवेदन करने से पूर्व अपनी नियुक्ति तिथि की पुष्टि अवश्य कर लें।
  • अनावश्यक रूप से अपात्र होने पर आवेदन न करें।
  • पात्र शिक्षक साथी ही ब्रिज कोर्स में रजिस्ट्रेशन करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या शैक्षणिक समस्या उत्पन्न न हो।

निष्कर्ष

एनआईओएस ब्रिज कोर्स को लेकर फैली भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए यह पुनः दोहराया जाता है कि बी.एड. डिग्री धारी केवल वही शिक्षक साथी ब्रिज कोर्स करेंगे, जिनकी नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच हुई है। सभी शिक्षक साथी विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए उचित निर्णय लें।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.