उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पी0ए0सी0, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पी0ए0सी0 महिला, आरक्षी पी0ए0सी0 सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2025-26 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 31-12-2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30-01-2026
कुल पदों का विवरण
- कुल पद: 32,679
- पदों में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस शामिल हैं।
नोटिफिकेशन और PDF डाउनलोड
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों को जानने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं—
🕹️ PDF Download:
https://drive.google.com/file/d/1m_F74WPwSyWqa6x4MFatwJtmRAVVc31Q/view?usp=drivesdk
महत्वपूर्ण सूचना
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025-26 युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।


Social Plugin