लखनऊ। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूल शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु 31 दिसंबर 2025 को एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित किए जाने का कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है। यह बैठक शाम 06:00 बजे राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, निशातगंज, लखनऊ के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित होगी।
जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह बैठक अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में बुलाई गई है। बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के प्रमुख एजेंडा
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा प्रस्तावित है—
- शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक विद्यालयों की स्थिति
- विस्तारित नगर क्षेत्र के विद्यालयों/टीचरों का समायोजन
- प्रभारी प्रधानाध्यापकों की वरिष्ठता
- पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्पर्श आधारित जनरेशन एवं भुगतान
- City Hounded by Strays, Kids Pay Price विषय पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई
- पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मदवार व्यय की स्थिति
- शिक्षकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति एवं यू-डायस पोर्टल पर शिक्षक, छात्र एवं स्कूल प्रोफाइल अपडेट की स्थिति
- दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस से पूर्व विद्यालयों में रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई हेतु विशेष अभियान
समयपालन पर विशेष जोर
कार्यालय ज्ञाप में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी बैठक में निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। बैठक का लिंक पृथक से प्रेषित किया जाएगा।

