29334 गणित–विज्ञान शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में योजित विशेष अनुज्ञा याचिका संख्या–18516/2019 में पारित आदेश दिनांक 29/01/2025 के अनुपालन में याचीगण से निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है।
यह प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो उक्त याचिका के अंतर्गत आते हैं और गणित–विज्ञान शिक्षक भर्ती से संबंधित हैं।
आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया
चरण–1 : पंजीकरण करें
सबसे पहले अभ्यर्थियों को अपना टीईटी रोल नंबर, जन्मतिथि एवं पंजीकरण संख्या दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
चरण–2 : ओटीपी सत्यापन
पंजीकरण के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन करना अनिवार्य होगा।
चरण–3 : सामान्य जानकारी भरें
डैशबोर्ड में लॉगिन करने के बाद आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
चरण–4 : जनपद वरीयता दर्ज करें
उपलब्ध जनपदों में से अपनी वरीयता क्रम (केवल संख्यात्मक रूप में) भरकर सुरक्षित करना होगा।
चरण–5 : पूर्वावलोकन और अंतिम सबमिशन
सभी भरे गए विवरणों का ध्यानपूर्वक पूर्वावलोकन करें। संतुष्ट होने के बाद आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करें और उसकी प्रिंट प्रति सुरक्षित रख लें।
आवेदन लिंक
अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं—
👉 https://upbedops.in/
जरूरी सलाह
आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें। गलत जानकारी देने पर भविष्य में दिक्कत हो सकती है। आवेदन की प्रिंट कॉपी और पंजीकरण से जुड़े सभी विवरण सुरक्षित रखना अभ्यर्थियों के हित में होगा।
29334 गणित–विज्ञान शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया बेहद अहम मानी जा रही है, इसलिए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें।
आवेदन पात्रों की सूची डाउनलोड लिंक
लास्ट डेट 20 दिसम्बर✅
आवेदन पात्रों की सूची डाउनलोड लिंक


