Type Here to Get Search Results !

शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी पर तानी रिवॉल्वर, निलंबित

Sir Ji Ki Pathshala

अलीगढ़। धनीपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रहसुपुर में निरीक्षण पर गए खंड शिक्षा अधिकारी पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने रिवॉल्वर तान दी। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक अलाव जलाते हुए पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सवाल करने पर वह भड़क उठे और खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्रता भी कर दी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी धनीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे।



जहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिव कुमार भारद्वाज विद्यालय भवन दीवार के सहारे आग तापते हुए मिले। एबीएसए ने पूछा कि दीवार के पास आग जला रखा है, इससे विद्यालय की दीवार काली हो जाएगी। उन्होंने विद्यालय के जर्जर और रंगाई-पुताई संबंधित जानकारी मांगी। विद्यालय में 97 बच्चों के सापेक्ष चार बच्चे ही उपस्थित पाए गए। जबकि मिड-डे मील में प्रतिदिन 60 से 70 बच्चे प्रतिदिन अंकित किए जा रहे हैं। विद्यालय किट में खर्च को दिखाया गया है पर विद्यालय में कोई किट नहीं मिली। जिस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिव कुमार भारद्वाज भड़क उठे। एबीएसए से अभद्रता की और रिवाल्वर तान दी।

Top Post Ad

Bottom Post Ad