Type Here to Get Search Results !

18 नवंबर को निपुण भारत मिशन पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन यूट्यूब सेशन, प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

Sir Ji Ki Pathshala

18 नवंबर को निपुण भारत मिशन पर आयोजित होगा राज्यस्तरीय ऑनलाइन यूट्यूब सेशन, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षक संकुल सदस्य, एआरपी, एसआरजी की उपस्थिति अनिवार्य


Youtube Live Session Nipun Bharat


बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने के लिए 18 नवंबर 2025 को राज्यस्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र सुबह 11 बजे यू–ट्यूब पर लाइव प्रसारित होगा।


विभाग के अनुसार, कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की भाषा एवं गणित विषय में बुनियादी दक्षताओं के आकलन की तैयारी के लिए यह यूट्यूब सेशन आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में अधिगम आकलन दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 में प्रस्तावित है।

तीन भागों में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

समग्र शिक्षा द्वारा जारी विवरण के अनुसार प्रशिक्षण सत्र में निम्न विषय शामिल होंगे—

    • शैक्षिक सत्र 2025–26 की प्राथमिकताएँ और एजेंडा
    • निपुण विद्यालय आकलन की रूपरेखा
    • निपुण विद्यालय आकलन का तकनीकी सत्र

सभी शिक्षकों की सहभागिता अनिवार्य

राज्य परियोजना कार्यालय ने सभी जनपदों के—प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षक संकुल सदस्य, एआरपी, एसआरजी तथा D.El.Ed प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।


Youtube Live Session हेतु लिंक