Type Here to Get Search Results !

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) : जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों का अवकाश अगले आदेश तक निरस्त

Sir Ji Ki Pathshala

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान समय में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर चल रहा है। आयोग इस प्रक्रिया की लगातार समीक्षा कर रहा है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे हो सकें।


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)


इसी के दृष्टिगत सभी कार्यालयाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि अगले आदेशों तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत करने संबंधी पत्रावलियां अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत न की जाएं


निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि 23 नवंबर 2025 के बाद किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का अवकाश अधोहस्ताक्षरी से स्वीकृत कराया गया है, तो उसे निरस्त माना जाएगा।


यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निर्वाचन कार्य की संवेदनशीलता और समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि SIR प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।