Type Here to Get Search Results !

CISCE बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी: 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 12वीं की 12 फरवरी से शुरू

Sir Ji Ki Pathshala 0

नई दिल्ली। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। कक्षा 10वीं (ICSE) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं (ISC) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।


CISCE Board Examination 2026


CISCE के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा तिथियों को विशेष सावधानी के साथ तैयार किया गया है ताकि छात्रों को प्रमुख विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।


आकड़ों के अनुसार, इस बार करीब 2.6 लाख छात्र ICSE (कक्षा 10) और लगभग 1.5 लाख छात्र ISC (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।


परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्रों और स्कूलों ने तैयारी को और तेज कर दिया है। परिषद जल्द ही परीक्षाओं के विस्तृत दिशानिर्देश और एडमिट कार्ड संबंधी सूचना भी जारी करेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad