Type Here to Get Search Results !

SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ का हुआ निधन: बीमारी के बावजूद काम में जुटी थीं, परिवार में गहरा शोक

Sir Ji Ki Pathshala

धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला बाड़वान के बूथ संख्या 97 पर तैनात बीएलओ शोभा रानी (56) का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मधुमेह से पीड़ित शोभा रानी पिछले दो–तीन दिनों से अस्वस्थ थीं, इसके बावजूद वे एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) प्रक्रिया में लगातार लगी हुई थीं।

अधिकारियों ने हालांकि काम के दबाव से तनाव की बात को नकारा है।


SIR


शोभा रानी के पति कृपाल सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी कुछ दिनों से बीमार थीं, लेकिन एसआईआर कार्य शुरू होने के बाद से काम का दबाव काफी बढ़ गया था। वे देर रात तक बीएलओ से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहती थीं।

शनिवार सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। लगभग साढ़े 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

घटना से परिवार में गहरा शोक है। शोभा रानी अपने पीछे एक पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गई हैं। स्थानीय शिक्षकों और परिजनों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

Tags
SIR