Type Here to Get Search Results !

क्या आप WhatsApp को टक्कर देने वाले स्वदेशी ऐप 'Arattai' के बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो लेख को जरूर पढ़ें!

Sir Ji Ki Pathshala

क्या आप WhatsApp को टक्कर देने वाले स्वदेशी ऐप 'Arattai' के बारे में जानते हैं? यदि नहीं तो लेख को जरूर पढ़ें!

देशी स्टार्टअप Zoho ने हाल ही में Arattai नामक एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जो WhatsApp के समान है। जैसे ही यह ऐप लॉन्च हुआ, देश की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने इसे डाउनलोड किया। कुछ ही दिनों में इस ऐप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि लाखों लोगों ने इसे एक ही दिन में डाउनलोड कर लिया। WhatsApp की तरह Arattai ऐप के माध्यम से आप इंस्टेंट टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं, साथ ही दस्तावेज़ और चित्र भी साझा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऐप में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, आप इस ऐप के माध्यम से आसानी से ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

Arattai Messenger App

Zoho एक भारतीय बहुराष्ट्रीय टेक कंपनी है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में है। यह कंपनी दुनिया भर में छोटे से लेकर बड़े उद्यमों के लिए क्लाउड-आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस प्रदान करती है। इसके 55 से अधिक उत्पाद जैसे Zoho CRM, Zoho Books, Zoho Desk, Zoho Projects और Zoho Mail वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हैं।

इस देशी ऐप की खासियत यह है कि इसे धीमे इंटरनेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और यह सभी प्रकार के स्मार्टफोन पर प्रभावी ढंग से काम करता है। कंपनी के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने हाल ही में आनंद महिंद्रा द्वारा Arattai ऐप डाउनलोड करने की जानकारी साझा की। वेम्बू ने Mahindra Group के चेयरमैन को देशी ऐप इस्तेमाल करने के लिए धन्यवाद भी दिया। WhatsApp की तरह यह ऐप भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से लैस है, जिससे यूज़र्स की निजी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

Arattai का क्या अर्थ है? What is the meaning of Arattai?

कई उपयोगकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस ऐप के नाम पर टिप्पणी कर रहे हैं। ध्यान देने योग्य है कि Arattai एक तमिल शब्द है, जिसका अर्थ है 'आम बातचीत'। Zoho ग्रुप ने इस ऐप को खासतौर पर भारतीय उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है। इसके अलावा, कंपनी ने जीमेल के विकल्प के रूप में Zoho Mail सेवा भी लॉन्च की है।

Arattai कई ऐसी सुविधाएँ प्रदान करता है जो व्हाट्सएप या अन्य इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में उपलब्ध नहीं हैं। यह ऐप एक साथ 1024 लोगों के साथ ग्रुप कॉल की अनुमति देता है, जो सुविधा व्हाट्सएप या किसी अन्य ऐप में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइसों के साथ संगत है।

WhatsApp से Arattai ऐप पर जाना बेहद आसान है, Chats कुछ ही मिनटों में हो जाएगी ट्रांसफर

अगर आप स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arattai पर स्विच करना चाहते हैं, लेकिन आपके दोस्त और परिवार के सदस्य इस ऐप पर नहीं हैं, तो आप न केवल उन्हें Arattai ऐप पर आमंत्रित कर सकते हैं, बल्कि उनके साथ अपनी व्हाट्सएप चैट्स भी Arattai ऐप में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Arattai ऐप की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है। 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील के बाद, लोग रोज़मर्रा के ऐप्स के स्वदेशी वर्जन भी अपनाने लगे हैं। नतीजतन, Arattai ऐप की डेली डाउनलोड्स 3,00,000 से 3,50,000 के बीच पहुंच गई हैं। अब कंपनी इस अचानक बढ़े लोड को संभालने के लिए अपने सर्वर तैयार कर रही है।

WhatsApp चैट्स को Arattai ऐप में ऐसे करें ट्रांसफर

हालांकि, इसके बावजूद भी बहुत से लोग Arattai के स्वदेशी वर्जन पर स्विच करने में मुश्किलें महसूस कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें इस ऐप पर अपने परिचित नहीं मिल रहे हैं और उनकी सारी चैट्स अभी भी व्हाट्सएप पर हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को Arattai ऐप पर कैसे आमंत्रित कर सकते हैं। साथ ही, आप अपनी व्हाट्सएप चैट्स को Arattai ऐप में कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। दोनों काम बहुत आसान हैं, आइए तरीका समझते हैं।

सबसे पहले अपने फोन नंबर से ऐप में लॉगिन करें। यह प्रक्रिया बिल्कुल व्हाट्सएप में लॉगिन करने जैसी है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपना नंबर डालें, ओटीपी से वेरिफाई करें और ऐप में लॉगिन करें। अगर आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो आपको अपना नाम जैसी कुछ डिटेल्स भी डालनी होंगी।

इसके बाद ऐप के बाईं ओर दिए गए मेन्यू पर टैप करें और फिर Contacts पर टैप करें। अगर ऐप पूछे तो Arattai ऐप को अपने सभी कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस दे दें। यह जरूरी है ताकि ऐप यह चेक कर सके कि आपके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट्स पहले से ही इस ऐप पर मौजूद हैं।

व्हाट्सएप चैट्स कैसे ट्रांसफर करें?

अगर आपके कॉन्टैक्ट्स Arrattai ऐप पर आ जाते हैं, तो आप व्हाट्सएप पर उनके साथ की गई चैट्स को कुछ आसान स्टेप्स में Arrattai ऐप पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप पर उस व्यक्ति के साथ की गई चैट पर जाना होगा।

  1. चैट पर जाने के बाद, ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करें और फिर 'More' पर टैप करें।
  2. इसके बाद, 'Export Chats' विकल्प चुनें।
  3. फिर आपसे पूछा जाएगा कि आप अपनी चैट्स किस ऐप में ट्रांसफर करना चाहते हैं।
  4. यहां, Arrattai ऐप को चुनें और साथ ही Arrattai ऐप में उस कॉन्टैक्ट को भी चुनें, जिसके साथ आपने व्हाट्सएप पर चैट की थी।
  5. इसके बाद आपकी चैट्स ट्रांसफर होना शुरू हो जाएंगी, और थोड़ी देर बाद आप व्हाट्सएप पर उस व्यक्ति के साथ की गई सारी चैट्स Arrattai ऐप में देख सकेंगे।
समय के साथ देखने वाली बात यह होगी कि स्वदेशी के नाम पर यह ऐप व्हाट्सएप जैसी दिग्गज टेक मैसेजिंग ऐप का मुकाबला कर पाती है या नहीं, यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

फिलहाल हमें अपने देश के आप को प्रमोट करना चाहिए। क्योंकि आज हम अपनी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी ऐप पर पूरी तरह निर्भर हो चुके हैं। 

तो फिर देर किस बात की, आज ही अपने को Arattai पर ट्रांसफर करें और अपने परिवार के लोगों और दोस्तों को भी Arattai पर invite करें।

Tags