Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पीटिशन हुआ फाइल

Sir Ji Ki Pathshala

डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पीटिशन हुआ फाइल

शिक्षक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में टीईटी मामले में रिव्यू पिटिशन फाइल की गई है। 

यह मामला केस नंबर 57161/2025 के रूप में 4 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ।

इस याचिका में गाजियाबाद के मांडलिक मंत्री मेघराज सिंह को मुख्य याची के रूप में शामिल किया गया है, जबकि बस्ती जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक से मनोज उपाध्याय सहित प्रदेश के अनेक जनपदों से शिक्षक इस रिव्यू पेटिशन के सह-याचिकाकर्ता बने हैं।

यह याचिका शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर पुनर्विचार की मांग के उद्देश्य से दाखिल की गई है। 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी को लेकर दिए गए निर्णय को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 232 शिक्षकों ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। यह याचिका उनकी तरफ व्यक्तिगत दाखिल की गई है। 

बता दें कि अब तक इस मामले में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सरकार के साथ ही एक दर्जन से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की जा चुकी है। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हमारी अपील है कि इस मामले को ओपेन कोर्ट में सुना जाए। अगर ऐसा होता है तो हम देश के प्रमुख अधिवक्ताओं को इस मामले की पैरवी में उतारेंगे।

  • बस्ती जनपद से बहादुर पुर ब्लॉक से मनोज उपाध्याय भी याचिकाकर्ता के रूप में शामिल
  • गाजियाबाद के मांडलिक मंत्री मेघराज सिंह के नाम से मुख्य याची बने
  • 57161/2025 केस डायरी 04/10/2025 को हुआ फ़ाइल
  • प्रदेश के कई जनपद से हुऐ शिक्षक याचिकाकर्ता में शामिल
शिक्षक समाज को उम्मीद है कि यह पहल प्रदेश के हजारों शिक्षकों को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.!!

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT