Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

यूपी के आठ लाख कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली बोनस का तोहफा, तैयारी में योगी सरकार

Sir Ji Ki Pathshala

यूपी के आठ लाख कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली बोनस का तोहफा, तैयारी में योगी सरकार

केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब प्रदेश सरकार भी तकरीबन आठ लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान हो जाएगा।

केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब प्रदेश सरकार भी तकरीबन आठ लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान हो जाएगा। बोनस की अधिकतम राशि 7000 रुपये तक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके लिए वित्त विभाग पत्रावली तैयार कर रहा है। पत्रावली तैयार होने के बाद वित्त विभाग सरकार से सहमति लेगा और उसके बाद कार्यकारी आदेश जारी होंगे।

आदेश अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। बोनस की रकम कर्मचारियों की श्रेणी के मुताबिक तय होगी। यह 3400 रुपये से 7000 रुपये के बीच हो सकती है। अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की आधी रकम उनके जीपीएफ खाते में जमा होगी जबकि आधी रकम कर्मचारियों को उनके खाते में दी जाएगी। प्रदेश के तकरीबन 8 लाख कर्मचारियों को बोनस देने में सरकार के खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ आएगा।

डीए बढ़ोतरी का भी आदेश हो सकता है जारी

सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने का भी ऐलान कर सकती है। इसके बाद प्रदेश सरकार भी महंगाई भत्ते और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर सकती है। इस बार महंगाई भत्ते में करीब तीन फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अभी महंगाई भत्ता 55 फीसदी मिलता है, जो बढ़कर 58 फीसदी हो जाने की उम्मीद है।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT