Type Here to Get Search Results !

TET अनिवार्यता प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी पश्चिम बंगाल की सरकार

Sir Ji Ki Pathshala 0

TET अनिवार्यता प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी पश्चिम बंगाल की सरकार 

पश्चिम बंगाल : बंगाल की ममता सरकार सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी, जिसमें जिन कार्यरत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें इसकी परीक्षा देने को कहा गया है। नौकरी कायम रखने के लिए उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण होना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि पुनर्विचार याचिका के लिए राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य सचिवालय से अनुरोध किया गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही याचिका दायर कर दी जाएगी।


स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के परीक्षा देने की तैयारी करने से स्कूलों में पठन-पाठन में व्यापक रूप से प्रभाव पड़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के फलस्वरूप बंगाल में करीब एक लाख शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा देनी पड़ सकती है। बहुत से शिक्षकों को नौकरी खोने का भय सता रहा है। ऐसे बहुत से शिक्षक हैं, जो पिछले 15-20 वर्षों से अध्यापन कर रहे हैं। उन्हें भी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य इस बाबत पुनर्विचार याचिका दायर कर चुके हैं।


Stay updatedt for latest| Basic Shiksha News | Lesson Plan | Teachers Diary | GK World | Government Orders | UPTET | CTET | D.El.Ed | B.ED | Teachers Recruitment | Study Resources | SMC MEETING| Eco Club | Exclusive Update | Manav Sampada|SIR JI KI PATHSHALA by www.sirjikipaathshala.in website.

Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.