Type Here to Get Search Results !

परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत की होगी जांच, समीक्षा 9 से 31 अक्टूबर तक

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत की होगी जांच, समीक्षा 9 से 31 अक्टूबर तक

लखनऊ, परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की शैक्षिक स्थिति व विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जांची जाएगी। महानिदेशालय में 9 से 31 अक्तूबर तक समीक्षा की जाएगी। हर दिन अलग-अलग मंडलों की समीक्षा होगी। विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शिथिलता बरत रहे शिक्षा अधिकारियों से जवाब-तलब होगा।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार नौ अक्तूबर को आजमगढ़ मंडल के जिलों की समीक्षा होगी। 13 अक्तूबर को सहारनपुर, 14 को वाराणसी, 15 को मेरठ, 16 को देवीपाटन, 17 को आगरा, 27 को अलीगढ़, 29 को मुरादाबाद, 30 को बस्ती और 31 अक्तूबर को अयोध्या मंडल के जिलों की समीक्षा की जाएगी।

Top Post Ad

Bottom Post Ad