Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

अब चयन वेतनमान की स्वीकृति वर्ष में केवल दो बार - जनवरी और जुलाई में

Sir Ji Ki Pathshala

अब चयन वेतनमान की स्वीकृति वर्ष में केवल दो बार - जनवरी और जुलाई में

महानिदेशक ,स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा 22 सितम्बर 2025 को समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार अब चयन वेतनमान की स्वीकृति वर्ष में केवल दो बार - जनवरी और जुलाई में की जाएगी।

(i) जिन अध्यापकों का कार्यभार ग्रहण तिथि जुलाई से दिसम्बर के बीच आता है, उन्हें चयन वेतनमान आगामी जनवरी में मिलेगा।

(ii) जिन अध्यापकों की कार्यभार ग्रहण तिथि जनवरी से जून के बीच आती है, उन्हें चयन वेतनमान आगामी जुलाई में स्वीकृत होगा।*

ऑनलाइन चयन वेतनमान आदेश महराजगंज का 29-09-2025 को जारी हुआ है ,इसमें भी उन्ही का चयन वेतनमान लगा है जिनका जुलाई 2025 से पहले का है।

अतः अब चयन वेतनमान जनवरी/जुलाई में ही लगेगा। इसे जल्द लगवाने के लिए किसी को भी एक पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और समयबद्ध भी। इसलिये ऑनलाइन प्रक्रिया पर भरोसा रखें।

निर्भय सिंह 

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT