Type Here to Get Search Results !

परिषदीय विद्यालयों के सभी बच्चों का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय विद्यालयों के सभी बच्चों का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य

लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने यूपी के स्कूल शिक्षा महानिदेशक को निर्देश भेजा है जिसमें कहा गया है कि हर छात्र का बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी है। यह अपडेट सभी प्रकार के प्रबंधन वाले स्कूलों को कराना होगा।